रांची: रेडियम रोड में मंगल पाठ का आयोजन

राँची: 24 जून दिन रविवार को रेडियम रोड स्थित श्री लक्ष्मीकांत रचना केडिया के आवाज में दादी जी के मंगल पाठ का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम दिन के 3:00 बजे शुरू हुआ। इस अवसर पर दादी मां का भव्य दरबार सजाया गया था। इसके बाद दीप ज्योति प्रज्वलित कर उन के पावन चरणों में भजनों की गंगा बहाई गई। साथ ही 51 महिलाओं की ओर से सस्वर मंगल पाठ किया गया। उन सबने मंगल पाठ की शुरुआत गणेश वंदना
“विनायक मन भावना म्हारे घरा पधार जो”…. से की।
फिर दादी मां का भजन
“नाचो गाओ खुशी मनाओ झूमो रे सब आज की दादी आई है, आई है मां आई है भगता के घर आई है”……
“भोला भाला मुखड़ा चांद सा सोणा है, देखकर महके मेरे दिल का कोना कोना है”….
अत्यंत मधुर भजनों से सभी भक्तों ने दादी मां को रिझाया। भजनों के समापन के बाद महाआरती की गई। दादी मां को भक्तो के द्वारा फलों के अलावा विभिन्न तरह की मिठाइयों का भोग लगाया गया और भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभा के अध्यक्ष मनोहर केडिया, ललित केडिया, राजकुमार केडिया, सजन छावछरीया, अरुण केडिया, मधू केडिया, रेनू केडिया, आनंद केडिया, राजेंद्र केडिया एवं सभा के सभी सदस्यों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



