भोजपुरी कलाकार सम्मानित, रांची में होगी अग्निपुत्र की शूटिंग

रांची: भोजपुरी फिल्म अग्निपुत्र की शूटिंग झारखंड के विभिन्न लोकेशनों पर होगी और इस बाबत आज इसमें भूमिका अदा करनेवाले कलाकार भी रांची पहुँच चुके हैं। उन्हें मंच के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी व राजीव रंजन के नेतृत्व में भोजपुरी युवा विकास मंच व पीपल ट्री संस्था ने सम्मानित किया गया।
मौके पर फिल्म निर्माता राजेश कुमार वर्मा, लेखक सह निर्देशक मनोज नारायण, अभिनेता गौरव झा, अभिनेत्री पूनम दुबे, कैमरामैन राम शरण उत्पत्ति समेत सभी कलाकारों को हस्तकला से निर्मित वस्तु को दिया। कलाकारों ने कहा कि रघुवर सरकार के फिल्म नीति के तहत झारखंड में बन रही फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी उद्देश्य से भोजपुरी फिल्म अग्निपुत्र की शूटिंग झारखंड में करने का निर्णय लिया गया। झारखंड की हरियाली, प्रकृतिक सुंदरता मनमोहक है व यहां के मौसम, हसीन वादियां आकर्षित करती है। यहां के लोग मिलनसार हैं व अपनापन महसूस होता है। फिल्म की शूटिंग रांची, पतरातू सहित झारखंड के अन्य हिस्सों में होगी। इस अवसर पर हरीश कुमार, अमित कुमार, शांतनु सिन्हा, धर्म कुमार आदि उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More