रांची के डोरंडा में निकाली गई कलश यात्रा

रांची: राजधानी के डोरंडा स्थित श्री काली मंदिर का आज से 50वां तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। कलश यात्रा मंदिर के प्रांगण में शुरू हुई, जो कि डोरंडा के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए बटन तालाब से जल लेकर वापस मंदिर में समाप्त हुई। इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ एवं धार्मिक संगठन के लोग कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।
कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य पुरोहित आचार्य प्रभात कृष्ण शास्त्री मुख्य जजमान दीनानाथ मिश्रा अंजू मिश्रा ने किया। इस यात्रा में ओरमांझी की नगाड़ा पार्टी एवं हजारीबाग का ताजा विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावे भजन मंडली द्वारा भजन और भक्तों के जयकारों के साथ यह यात्रा आगे बढ़ी। जिसके उपरान्त पूजा-अर्चना की गयी एवं प्रसाद का वितरण किया गया। वहीँ रविवार की शाम छह बजे भव्य जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें कोलकाता, आसनसोल, और बोकारो के कलाकारों द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी।
इस कलश यात्रा में बजरंग प्रसाद गुप्ता, राकेश पाल, संजय पोद्दार, पप्पू वर्मा, नवरत्न बाली, शंभू गुप्ता, राजू चौरसिया, चंदन राम, मालाकार मुकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल प्रधान, निक्की वर्मा, आयुष गुप्ता, चंदन गुप्ता सहित हजारों की संख्या में डोरंडा क्षेत्र के भक्त शामिल हुए।




