कोडरमा में कोटपा एक्ट के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों में छापेमारी

कोडरमा जिले में टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने दरदाही चौक और मरकच्चो बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम के तहत छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 5 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

कोडरमा : टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की संयुक्त टीम द्वारा दरदाही चौक एवं मरकच्चो बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में कोटपा अधिनियम के तहत छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कई प्रतिष्ठान तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री करते हुए पाए गए।

कुल 15 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 5 प्रतिष्ठानों पर कोटपा (झारखंड संशोधन) अधिनियम, 2021 की धारा 6ए एवं 6बी के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए कुल 1600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।संबंधित दुकानदारों को जानकारी दी गई कि कोटपा अधिनियम की धारा 6बी के तहत शैक्षणिक संस्थान, स्वास्थ्य संस्थान, न्यायालय परिसर एवं सार्वजनिक कार्यालयों से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद की बिक्री एवं उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

थाना प्रभारी ने सभी प्रतिष्ठानों को कड़ी चेतावनी देते हुए निर्देश दिया कि कोटपा अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद, जिला परामर्शी दीपेश कुमार, डॉ. सिद्धांत ओहदार, मरकच्चो थाना के अवर निरीक्षक गोविंद सिंह, आरक्षी प्रवीण कुमार महतो एवं अनिल मुंडा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More