सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में चार टन अवैध कोयला लदा वाहन जब्त

बाघमारा: गोपनीय सूचना के आधार पर गुरुवार रात सीआईएसएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से ब्लॉक-2 क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया माइंस के ऊपर इलाके में छापेमारी कर अवैध कोयला लदा एक वाहन जब्त किया। वाहन से लगभग चार टन कोयला बरामद किया गया। सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया कि अवैध कोयले के परिवहन की सूचना मिलने पर संयुक्त कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान कोयला लदा वाहन पकड़ा गया, जिसे जब्त कर लिया गया है। बरामद कोयले एवं वाहन के संबंध में आवश्यक जांच की जा रही है। मामले में सीआईएसएफ द्वारा MMDR के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध खनन एवं कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बताया जा रहा है कि हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोयला चोरी और अवैध खनन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद CISF के डीआईजी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जिलेभर में निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसका असर अब लगातार दिखाई देने लगा है और कोयला तस्करों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।




