ज्योति चौहान
कल की ही घटना है। मैं एक एटीएम के बाहर खड़ी थीं। अपने पेशे के अनुसार, इधर-उधर निगाहें भटक रही थीं कि अचानक एटीएम के बाहर सिक्युरिटी गार्ड पर नजर थम गई। थमना भी लाजमी था। उसके गोद में एक नन्हा सा बच्चा खेल रहा था और महिला गार्ड अपने फोन पर किसी से बात कर रही थी। मेरे दिमाग में पत्रकारिता का कीड़ा है इसलिए वो काट लिया और क्या था.., मैंने फटाक से फोन निकाला और फोटो ले लिया। अब तक खबर का ऐंगल ही ढूंढ़ रही थीं., सोच रही थी। एक महिला की परिस्थिति लिखूं या जनता की सुरक्षा का एंगल लूं। फिर सोचा नहीं-नहीं कुछ और…
तब तक एक महिला एटीएम से बाहर निकलीं। और महिला गार्ड से बात करने लगीं। कुछ ही मिनट बीते थे कि महिला गार्ड ने बच्चे को उस महिला को देते हुए कहा फोन के कैमरे की ओर देखते हुए कहा..,अरे सच्चे कह रहे हैं मेरा बच्चा हैं.., और दोनों महिला जोर-जोर से हंसने लगीं। फिर क्या था..,मेरा ही एंगल बदल गया। मैंने वो फोटो भी खिंच लिया जिसने मेरा ही एंगल बदल दिया। अरे वही पत्रकारिता के कीड़ा वाला एंगल।
कल मैंने खबर नहीं लिखी। शायद ये एंगल नहीं मिला था। आज मिला और मेरी स्टोरी तैयार। हम जिनके लिए लिखते हैं वो हमारे ऊपर बहुत भरोसा करते हैं। हमें अपना आईना समझते हैं। इसलिए हमें लिखते वक्त उनके विश्वास की ताकत बनाए रखने में अपना योगदान जरूर देना चाहिए। हम लिख सकते हैं। हमारे पास शब्द हैं, हमारे पास तरीका है, हम सजक है। अगर कल मैंने एक ही तस्वीर ली होती तो स्टोरी कुछ और होती। थोडे़ इंतजार ने मेरी इंसानियत जगा दी व आज शान से इस स्टोरी को पोस्ट कर रही हूं। हमारा कर्तव्य है, कि हम समझ को समझें न कि समाज को जलील करें।