प्रखंड प्रमुख ने किया बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन

मसलिया प्रखंड के दलाही ग्राम पंचायत में बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख वासुदेव टुडू ने किया। अब लोगों को ईंधन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

दुमका : मुख्य सड़क पर मसलिया प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दलाही में सोमवार को बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्रोपराइटर बलराम लायक एवं विश्वजीत दत्ता ने बताया कि मसलिया प्रखंड के 21 पंचायतों के सैकड़ों गांवों के लोगों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

अब तक लोगों को पेट्रोल एवं डीजल भरवाने के लिए दुमका 25 किमी, नाला 20 किमी तथा फतेहपुर लगभग 30 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी। दलाही में बाबा चुटोनाथ इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के खुल जाने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी, साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More