Pakur News: हाथों में तिरंगा, जुबां पर देशभक्ति के नारे, बडोली विद्यालय से निकली भव्य तिरंगा रैली

पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र स्थित बाबूझुटी बडोली अवश्य विद्यालय में देशभक्ति के उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, वर्ग शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों ने हाथों में तिरंगा लेकर भव्य रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गनपुरा सिद्धू-कानू चौक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने भ्रमण करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए।
पाकुड़ : पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र स्थित बाबूझुटी बडोली अवश्य विद्यालय में देशभक्ति के उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, वर्ग शिक्षकों एवं अन्य शिक्षकों द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। यह रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू होकर गनपुरा सिद्धू कानू चौक पहुंची, जहां भ्रमण करते हुए विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति के नारे लगाए।
इसके पश्चात रैली पुनः वापस बडोली अवश्य विद्यालय परिसर पहुंची। विद्यालय में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सम्मान के साथ झंडारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाकर समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों में भारी उत्साह देखने को मिला।


