एनएच के गड्ढों की मरम्मती की खुली पोल

कोडरमा: बरही से तिलैया तक एनएच पर बने गड्ढे कुछ दिन पूर्व जानलेवा साबित हो रहे थे। इन गड्ढों के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। विपक्षी पार्टियों के हंगामे के बाद इन गड्ढों को भर तो दिया गया, लेकिन विगत पांच दिनों से हो रही बारिश ने इस मरम्मति कार्य की पोल खोल दी।
इस मूसलाधार बारिश ने पुनः एनएच को गड्ढों में तब्दील कर दिया है। ऐसे में लाख टके का सवाल यह है कि आखिर मरम्मति कार्य की गुणवत्ता कैसी थी ? कि यह पांच दिनों की बारिश भी नही झेल सकी। जानकारी के अनुसार एनएच के द्वारा लगभग 25 लाख रुपए की निविदा निकालकर संवेदक द्वारा कार्य कराया गया था। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी, कि अब कुछ महीनों के लिए एनएच के गड्ढों से निजात मिल गई, परंतु अब पुनः उनके समक्ष वही समस्या खड़ी हो गई। घटिया निर्माण कार्य के कारण एनएच के गड्ढे पुनः दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे है। ऐसी स्थिति में अब ये देखना होगा कि इन गड्ढों की मरम्मती के लिए पुनः निविदा निकाल कर जनता के पैसे की बर्बादी की जायेगी या उसी संवेदक द्वारा क्षतिपूर्ति के रूप में पुनः मरम्मती का कार्य कराया जाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More