मुक्ति संस्था द्वारा नामकुम घाट का मरम्मत कराया गया

रांची: मुक्ति संस्था द्वारा नामकुम घाट की मरम्मत का कार्य संपन्न कराया गया। संस्था द्वारा 927 लावारिस शवों का अब तक अंतिम संस्कार किया गया है। संस्था अब अन्य कार्य भी करने की ज़िम्मेवारी ली है। प्रथम चरण में शहर के आस पास के घाटों के जीर्णोद्धार का दायित्व लिया गया है। संस्था अपने सभी कार्यों के लिए जमा राशि इकट्ठा करती है।
सबसे पहले नामकुम घाट मरम्मत गया। इस कार्य में घाट के चारों ओर दीवार को खड़ा किया गया तथा जर्जर हो चुकी छत व् खम्भों को मरम्मत किया गया। इसके अलावा शवों को उतारने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए सीढ़ियों और एक रैंप का निर्माण कराया गया है।
अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया की प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग संयोजक बनाया जाएगा और सभी की सहभागिता सुनिस्चित की जाएगी। इस कार्यक्रम के संयोजक रोहित पोद्दार, लवलीन तिवारी, सत्येन्द्र रज़क, सीताराम कौशिक, राजू सिंह, सुनील जयसवाल थे। इसके अलावे कार्यक्रम में राजू सिंह, यशवंत, आदित्य, सीताराम कौशिक, लवलीन तिवारी, परमजीत सिंह, संतोष कुमार उपस्थित थे।


