मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

खोरीमहुआ (गिरिडीह): धनवार प्रखंड के बलहारा पंचायत में 100 तथा जमुआ प्रखंड क्षेत्र के करिहारी पंचायत में 200 गरीब, वृद्ध, विधवा तथा जरूरतमंदों के बीच क्रमश: मुखिया मो इस्लाम व संजय यादव ने सोमवार को कम्बल वितरण किया। इस दौरान करिहारी में मुख्य अतिथि के तौर पर आये जिला परिषद सदस्य आशीष कुमार मोदी ने कहा कि जरूरतमंद लोगो को सर्दियों में बचाव के लिए सरकार की बेहतर पहल है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा एक-एक परिवार की स्थिति को देखते हुवे सभी लाभुक को कम्बल सहित उपयोग की वस्तुओं का मुहैया करायें। वहीं करिहारी में आंगनबाड़ी केंद्र के सेविकाओं के बीच हैंड वॉश कीट का भी मुखिया ने वितरण किया। मौके पर मुखिया संजय कुमार यादव, पंचायत सचिव भुनेश्वर साव, पंसस मुकेश साव, उपमुखिया प्रकाश साव, रोजगार सेवक शमशेर आलम, पंचायत स्वयंसेवक शंकर राम, विकास कुमार यादव, विजय कुमार मंडल बलहारा के उप मुखिया लीलावती देवी, रोजगार सेवक नकुल राम, समाजसेवी फ़िदा हुसैन, वार्ड सदस्य मो इश्तखार अंसारी, नकुलदेव राम, भगवती देवी, सगीर अंसारी, बलदेव महतो, मो मंज़र, मो अफजल के अलावे कई ग्रामीण उपस्थित थे।

