रांची: मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने कहा है कि स्कूलों में गठित हो रहीं जल सेनाएं जल संरक्षण के लिए जन आंदोलन लाने का काम करेंगी। उन्होंने शिक्षकों से आहवान किया कि वे प्रदेश के 40 हजार स्कूलों में जल सेनाएं गठित करें। डाॅ तिवारी बुधवार को प्रोजेक्ट भवन सभागार में स्वच्छता पुरस्कार एप सहित स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे।
इस मौके पर सीएस ने स्वच्छता को बच्चों की आदत में शामिल करने पर जोर दिया। कहा कि एक स्थानीय अखबार द्वारा सरकार के सहयोग से सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में जल सेनाएं गठित की जा रही हैं। एप के माध्यम से स्कूल स्वच्छता से संबंधित प्रगति रिर्पोट भी सरकार को भेंज पायेंगे। इस बाबत स्कूलों को मुख्यमंत्री स्वच्छता पुरस्कार मिलेगा। मौके पर शिक्षा सचिव एपी सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों पुरस्कार पाने के लिए प्रयास करें।