कौशल विकास हेतु सीसीएल व जेएसडीएमएस में एमओयू

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) और झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (जेएसडीएमएस) के साझा प्रयास से कौशल विकास के क्षेत्र में एक सकारात्मक व प्रभावशाली कदम उठाया गया है। राजधानी के बीएनआर चाणकय मेें इंडस्ट्री लिकंड स्कीलिंग के बैनर तले आहूत कार्याशाला ‘’नेशनल अप्रेंटएशीप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) में सीसीएल व जेएसडीएमएस के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।
सीसीएल की ओर से महाप्रबंधक (एचआरडी) एसके सिंह व इंडस्ट्री लिकंड स्कीलिंग के एमडी केएन झा ने हस्ताक्षर किये। मौके पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर सीसीएल के निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, मुख्य प्रबंधक (सीएसआर) रत्नेेश श्रीवास्तव व लिकंड स्कीलिंग के सीईओ अमर झा सहित कई अधिकारी मौजूद थे। समझौता ज्ञापन के अंतर्गत सीसीएल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत जोंहास, अनगढ़ा ब्लाॅक में 9400 स्कावायर फिट में आधुनिक सुविधाओं से लैश कौशल विकास केंद्र का निर्माण किया जायेगा। इसमें बच्चों की आवसीय सुविधा व प्रशिक्षण संबंधी समुचित व्यवस्था भी होगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More