श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता के निधन पर राजद परिवार ने जताया शोक

झारखंड सरकार के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता प्रेमलता देवी के निधन पर राष्ट्रीय जनता दल परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पटना/रांची : मंगलवार को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने बताया कि राजद के वरिष्ठ नेता झारखंड सरकार में श्रम नियोजन कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव के माता लगभग 79 वर्षीय प्रेमलता देवी का लंबी बीमारी के कारण आज निधन हो गया है ! यादव ने कहा कि विगत कई दिनों से बीमार चल रही थी अस्पताल में भर्ती रही,और पटना मेदांता अस्पताल में भी इलाज चल रहा था ! 

इनके निधन पर प्रदेश राजद परिवार की ओर से शोक संवेदना व्यक्त किया गया है ! 
निधन के दुखद समाचार मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय कु सिंह यादव विधायक दल नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश प्र सिंह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता पूर्व विधायक गौतम सागर राणा सहित तमाम प्रदेश पदाधिकारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है !

 

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More