उपविकास आयुक्त ने किया समीक्षात्मक बैठक

देवघर: उपविकास आयुक्त जन्मेजय ठाकुर की अध्यक्षता में आज सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जिलास्तर के सभी कार्यालयों के प्रधान के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला के विभिन्न डी0डी0ओ0 के पास पड़े अनुपयोगी राशि को विभाग/राज्य को लौटानेे संबंधी विषयों पर चर्चा की गयी। इस दौरान उपविकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि इस संबंध में दिनांक-01.12.2017 को हुए बैठक में उपायुक्त के निदेश के आलोक में सभी चालू खाता व पी0एल0 खाता में लम्बी अवधि से पड़ी अनुपयोगी राशि को शीघ्रातिशीघ्र जिला को लौटाने का कार्य करते हुए अपने पदनाम से आवंटित राशि को विहित प्रक्रिया के तहत् विभागीय प्राप्ति शीर्ष या असंबद्धता की स्थिति में वित्त विभाग द्वारा निर्धारित शीर्ष में जमा करायी जाय। साथ हीं उपविकास आयुक्त द्वारा वहाँ उपस्थित सभी कार्यालय प्रधान को निदेशित किया गया कि उनके द्वारा केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा प्राप्त राशि को किस हेड में जमा कराना है, इसकी जानकारी पत्राचार के द्वारा विभाग से प्राप्त की जाय और राशि को अविलंब उस शीर्ष में जमा करायी जाय।

समीक्षा के क्रम में उपविकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि अनुपयोगी रूप से पड़े राशियों में से जिला कृषि कार्यालय द्वारा 3,55,89,200 रूपये की राशि, लघु सिंचाई प्रमण्डल द्वारा 66 लाख रूपये की राशि, जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा 47,60,890 रूपये की राशि एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा 2.42 करोड़ रूपये की राशि जमा करा दी गई है। इसके अतिरिक्त मतस्य कार्यालय द्वारा 1.19 करोड़ रूपये, उद्योग केन्द्र द्वारा 3 लाख रूपये, जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा 20 लाख रूपये की राशि एवं शेष बचे अन्य विभागों यथा-जिला उद्यान कार्यालय, जिला सांख्यिकी कार्यालय एवं योजना कार्यालय को भी तीन दिनों के अंदर पड़े अनुपयोगी राशि को लौटाने का निदेश दिया गया। साथ हीं एन0आर0ई0पी0 को निर्देश दिया गया कि पी0डब्ल्यू0डी0 व आर0ई0ओ0 से पता कर उनके विभाग में पड़े 30.88 लाख रूपये की राशि को अविलंब जमा कराई जाय। वहीं बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड पदाधिकारी को उपविकास आयुक्त द्वारा निदेशित किया गया कि जो भी पुराने खाता निष्क्रिय हो गये हैं एवं उनमें जिन डी0डी0ओ0 के माध्यम से राशि का हस्तांतरण हुआ था, उसे संबंधित विभाग को लौटा दिया जाय।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More