Sahebganj News: ‘मन की बात’ सुन भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया ‘एक पेड़ मां के नाम’, संगठनात्मक बैठक आयोजित

साहिबगंज: भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज ग्रामीण मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र गंगाप्रसादपुरा मध्य-41 पर पूर्व जिला मंत्री मनोज कुमार यादव के आवास पर संगठनात्मक बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव एवं जिला प्रभारी अमृत पांडेय सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत साहिबगंज ग्रामीण मंडल क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष अमरनाथ चौधरी, पवन यादव, निशा देवी, महामंत्री ओम प्रकाश पांडेय, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी, प्रखंड मंत्री किरण देवी, शक्ति केंद्र संयोजक कुंदन कुमार, पूर्व जिला मंत्री मनोज यादव, मनीष कुमार, एससी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष यशवंत, पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल साह, अरविंद गुप्ता, पिंटू कुमार, सुनील कुमार यादव, मुरारी कुमार, पंकज कुमार चौधरी, कन्हाई मंडल, रॉबिन रिख्यासन, सियाराम मंडल, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


