कोडरमा: फलदार पौधे का वितरण, ग्रामीणों ने लिए पेड़ बचाने का संकल्प

कोडरमा: समर्पण के तत्वावधान में ढाब व बंगाखलार पंचायत के चलहवातरी, गरमुंडो में आज फलदार पौधों का वितरण किया गया। पौधे बांटते हुए प्रावि गरमुंडो के अध्यापक मुन्ना कुमार व संस्था की मेरीयन सोरेन ने कहा कि आज जिस तेजी से पर्यावरण प्रदूषित होता जा रहा है, अगर इसे ससमय संतुलित नहीं किया गया तो आनेवाले दिनों में ऑक्सीजन खरीदने की नौबत पड़ जाएगी।
उन्होने कहा कि समर्पण द्वारा दिए जा रहे पौधों की देखभाल करें ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस प्रयास को सफल बनाएं। संस्था के समन्वयक शंकर लाल राणा ने ग्रामीणों से कहा कि यह आपकी संपति है इसे कैसे बचाना है ? हमसभी को मिलकर सोचना होगा। अनिल तूरी, रूकवा देवी, बिरसा हस्सा, बाजो टूडू, सूमा देवी, बहादुर मेहता, मंझलू सोरेन, धर्मेंद भुल्ला, महेंद्र यादव, सुनील मुर्मू सहित ग्रामीणों ने समर्पण को धन्यवाद देते हुए पौधों व पेड़ों की हिफाजत की शपथ ली। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुंदन कुमार सहित शांपी मंडल ने महती भूमिका निभाई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More