कोडरमा: राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल को सीटू व एटक का समर्थन

कोडरमा: झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ के बैनर तले पिछले 5 सितंबर से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बाबत धरना पर बैठे राजस्व कर्मचारियों के प्रति एकजुटता जाहिर करते हुए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने हड़ताल का समर्थन किया है।
धरना स्थल पर हरे कृष्ण प्रसाद की अध्यक्षता व आनंद कुमार के संचालन मे हुई सभा को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है, जिसके चलते युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल रहा है। प्राइवेट सेक्टर मे लाखों लोगों की छटनी हो रही है और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड मे भी स्थिति बहुत खराब है। राज्य भर मे सरकारी और योजना कर्मी आंदोलनरत है व राजस्व कर्मचारियों के साथ रघुवर सरकार ने छल किया है।
एटक नेता प्रकाश रजक ने कहा कि रघुवर राज में जनता परेशान है। राजस्व कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से छात्रों के जाति, आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इनकी मांगों को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार राम ने दिया। ज्ञात हो कि न्यूनतम ग्रेड पे 2400 करने व तीन वर्षों के बाद 2800 करने, राजस्व प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, अंचल निरीक्षक के 50 प्रतिशत पद पर प्रोन्नति का लाभ देने सहित 9 सूत्री मांगो को लेकर गुरुवार से राजस्व कर्मी हड़ताल पर है।
धरना में आनंद कुमार, मनोज कुमार सिंह, अनंत बक्सी, विशेश्वर पंडित, रवींद्र , वसीउर रहमान, अनमोल कुजुर, सुनील, सुमित शर्मा, मनीष कुमार, उमेश, चंदन, रविश रंजन, नितीश, अर्जुन राय, पंकज सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रमोद सिंह, किसुन यादव, मनीष, मनोज यादव, रजनीकांत, राजीव रंजन, अनिल, रामदेव हांसदा, दिवाकर यादव, अजीत साव, तालेवर राम व विनोद कुमार शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More