झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय की दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला संपन्न

रांची: झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम दिन युवाओं के भविष्य, कार्यक्षमता, कौशल विकास तथा रोजगारपरक योग्यताओं पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों को बदलते रोजगार परिदृश्य के अनुरूप आवश्यक दक्षताओं एवं कौशलों के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई साथ ही साथ पांच पाठयक्रम एवं
कौशल विकाश आधारित रूप आगामी सत्र से संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. राजेश खंबायत ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह तथा रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग की सराहना की। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. (डॉ.) अभय कुमार सिंह ने डॉ. राजेश खंबायत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार, कौशल विकास एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने में सहायता मिल सके।
कार्यक्रम के अंत में रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह एवं डॉ. राजेश खंबायत द्वारा कार्यशाला में सहभागिता करने वाले सभी शिक्षकों एवं समन्वयकों (कोऑर्डिनेटरों) को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई साथ ही सभी ने ऐसे कार्यक्रम लगातार होते रहे ऐसी अपेक्षा जताई। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप साहू, खेमलाल, शाहिद तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।


