झारखंड पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल, 201 डीएसपी का तबादला

रांची: झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य पुलिस सेवा में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य के 201 डीएसपी का तबादला कर उन्हें नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है।
इस फेरबदल में कई जिलों के एसडीपीओ, ट्रैफिक डीएसपी, साइबर डीएसपी के साथ-साथ हाल ही में पुलिस डीएसपी संवर्ग में प्रोन्नत हुए अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है और उन्हें फिलहाल कोई नई पोस्टिंग नहीं मिली है, वे सीधे पुलिस मुख्यालय, झारखंड में अपना योगदान देंगे।
file:///C:/Users/Welcome/Downloads/Transfer%20Posting.pdf
नीरज कुमार : हटिया डीएसपी
दीपक कुमार : बेड़ो डीएसपी
मनीष चंद्र लाल : सिल्ली डीएसपी
अजय आयर्न : मुख्यालय-2 (रांची)
प्रकाश सोय : विधि-व्यवस्था, धनबाद
राजीव रंजन : सिटी डीएसपी, बोकारो
अजय प्रसाद : ट्रैफिक डीएसपी, बोकारो
रामाकांत रजक : ट्रैफिक-1, रांची
ताराश सोरेन : यातायात-2, रांची
प्रदीप कुमार : डीएसपी, साइबर, रांची
कुमार विनोद : (मुख्यालय-1), धनबाद
प्रदीप कुमार साव : डीएसपी सीसीआर, धनबाद
नाजीर अख्तर : डीएसपी (मुख्यालय-2), धनबाद
रोहित कुमार साव : डीएसपी, यातायात, धनबाद
अजित कुमार विमल : एसडीपीओ, बाघमारा
लिलेश्वर महतो : एसडीपीओ, निरसा
प्रकाश चंद्र महतो : एसडीपीओ, सिंदरी
पवन कुमार : डीएसपी (मुख्यालय), बोकारो
राम प्रवेश कुमार : सीसीआर, बोकारो
रविंद्र कुमार सिंह : एसडीपीओ, बेरमो
दयानंद कुमार : डीएसपी, पटमदा
संजीव कुमार : डीएसपी, नगर, जमशेदपुर
मनोज कुमार : डीएसपी (मुख्यालय-2), जमशेदपुर
सुमित कुमार : डीएसपी, विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर
विकास आनंद लागुरी : एसडीपीओ, घाटशिला
अनुभव भारद्वाज : एसडीपीओ, सरायकेला
दुसरू बानसिंह : डीएसपी (मुख्यालय), सरायकेला
शिव प्रकाश कुमार : एसडीपीओ, चांडिल
अमित कुमार : एएसपी अभियान, हजारीबाग
रूपक कुमार सिंह : एसडीपीओ, सदर, हजारीबाग
अरमानुल हक : सीसीआर, हजारीबाग
ज्ञान रंजन : (मुख्यालय-2), हजारीबाग आदि का तबादला किया गया है।


