अमंगल मंगलवार, झारखंड में हादसों में 12 की मौत, 65 घायल

रांची: झारखंड में मंगलवार का दिन पूरी तरह से अमंगल साबित हुआ और विभिन्न हादसों के तहत 12 लोगों की जान चली गई, जबकि 65 लोग दुर्घनाओं में घायल हो गये हैं। इस बाबत सर्वाधिक भीषण हादसा गढ़वा- रंका हाइवे पर घटी जहां अनराज घाटी में बस लगभग 100 फिट नीचे घाटी में जा गिरी, जिससे 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हैं।
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पॉपुलर नाम की बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से डाल्टनगंज आ रही थी। तेज रफ्तार के चलते अनराज घाटी में अनियंत्रित होकर लगभग 100 फिट नीचे गिर गई। मृतकों में दो महिला, तीन पुरुष समेत एक बच्चा शामिल है। पुलिस ने क्रैन की मदद से लोगों को निकाला। दूसरी घटना बोकारो की है जहां चंदनकियारी में एक ऑटो और बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस बाबत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीसरा हादसे में चतरा के सिमरिया में एक तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर नियंत्रण स्थापित नहीं कर सका, जिसके कारण 24 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को सिमरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/koderma-ranchi-acceptance-of-50-lakh-for-drain-from-unite-fund
वहीं देवघर के मधुपुर में सपहा रोड स्थित मध्य विद्यालय के पास एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हाइवा की चपेट में आने से हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे का नाम सुनील रवानी था और वह रवानी टोला स्थित अपने घर से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान में पंदनिया की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे गिट्टी लादे हाइवा की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुमका नगर थाना के डीसी चौक के पास बस की चपेट में आकर एक शिक्षिका रूबी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रूबी स्कूल कैंपस में बने क्वार्टर में ही रहती थी व कुछ सामान लेकर स्कूल के पास सड़क पार कर रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
[URIS id=9499]


