जमशेदपुर के कोविड अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही से रेप, रामगढ में भी महिला एएसआइ से रेप

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा प्रोफेशनल काॅलेज स्थित कोविड केयर सेंटर में एक सिपाही ने अपनी ही महिला साथी सिपाही के साथ रेप किया. सिपाही ने महिला सिपाही को ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए रहने हेतु दूसरा कमरा दिखाने के बहाने उससे रेप किया. इस घटना 20 अगस्त की है, लेकिन मामले की शिकायत 24 अगस्त को थाने में की गयी.
इसके बाद मंगलवार को आरोपी सिपाही अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. महिला सिपाही ने बताया कि वह दहेज हत्या मामले की एक बंदी जो कोरोना संक्रमित हो गयी हैं उसके साथ अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थी. उनके पास सिपाही अनिल सिंह 20 अगस्त को शाम साढे छह बजे आया और बातचीत शुरू की. इसके बाद उसने कहा कि नीचे वायरस के चलते कमरा ठीक नहीं है. इसलिए उपर वाले कमरे में रहना चाहिए जो सुरक्षित है. इसके बाद वह कमरे दिखाने उपर गया. वहीं, उसने महिला सिपाही को धमका कर उससे रेप किया.
वहीं, एक दूसरी घटना रामगढ के मांडू थाना का है. वहां एक सिपाही ने एक महिला एएसआइ से रेप कर रहा है. एएसआइ को मो मिराज शादी का झांसा देकर छह महीने तक रेप करता रहा. इसके बाद उसने अन्य लड़की से शादी कर ली. मामले में सिपाही को अरेस्ट कर लिया गया है. इस मामले में तत्कालीन थाना इंचार्ज रामजीवन प्रसाद को भी अरेस्ट किया गया है. यह जानकारी एसपी प्रभात कुमार ने दी.


