कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस को धरना प्रदर्शन की अनुमति कैसे मिली?:  प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा की वह पेट्रोल और डीजल की कीमतों के मुद्दे पर प्रदर्शन कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है। कांग्रेस को बताना चाहिए की पूर्व की भाजपा सरकार ने राज्य में जनता पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल पर वैट में ₹2.50 की रियायत दी थी तो उसे वर्तमान सरकार ने वापस क्यों ले लिया?

सिर्फ वापस ही नहीं लिया बल्कि तुरंत पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राज्य सरकार ने बढ़ोतरी भी कर दी। प्रतुल ने कहा की झारखंड के अतिरिक्त कांग्रेस शासित प्रदेश राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है। पर कांग्रेस को वह नहीं दिखता।

प्रतुल ने कहा की कोरोना संक्रमण काल में कांग्रेस को धरना प्रदर्शन करने की अनुमति कैसे मिली? प्रदर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार तार हो गया। लेकिन प्रशासन ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई कार्यवाई भी नहीं किया है। कहा दरअसल राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिले आर्थिक सहायता का भंडाफोड़ होने के बाद कांग्रेस पूरे तरीके से एक्सपोज़ हो गयी है।

अब कांग्रेस जनता का ध्यान बांटने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस शासित प्रदेशों में पेट्रोल- डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। लेकिन कांग्रेसी फिर भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को जबरन दोष देने की कोशिश करने हेतु धरना- प्रदर्शन करने का ड्रामा और नौटंकी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More