गिरिडीह। ब्रिटोल कंपनी के ऑथराइज्ड डीलर बीके इंटरप्राइजेज का उद्घाटन शुक्रवार को शीतलपुर में किया गया। शोरूम का उद्घाटन नगर निगम के महापौर सुनील कुमार पासवान में फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।
उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर सुनील पासवान ने कहा कि गिरिडीह भी अब काफी आगे बढ़ चुका है। यहां कई बड़े उद्योगों के साथ छोटे उद्योग भी फल फूल रहे हैं। कहा की कंपनी के शोरूम के खुल जाने से बड़े और छोटे वाहनों के मालिक को अब बाहर से खरीदारी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कम्पनी के उत्पादों के लिए अब नहीं जाना होगा बाहर : आर एम
मौके पर मौजूद कंपनी के रीजनल सेल्स मैनेजर मो रिज़वान अहमद ने कहा झारखंड में पहले रांची जमशेदपुर और धनबाद में ही कंपनी की डीलरशिप थी। कहा कि गिरिडीह में कंपनी की डीलरशिप खुल जाने से अब यहां के फुटकर विक्रेताओं को धनबाद या अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं है। कंपनी के प्रोडक्ट को अब वे गिरिडीह में ही प्राप्त कर सकते हैं।
कम्पनी के सभी उत्पाद होंगे उपलब्ध : सूरज सिंह
वही शोरूम के मालिक सूरज सिंह ने कहा कि कंपनी के सभी उत्पादों को शोरूम में रखा जाएगा। यहां से जिलेभर में विभिन्न उत्पादों की सप्लाई की जाएगी। मौके पर कंपनी के स्टेट स्टॉकिस्ट सीएनएफ अनिल गोयल, एसएमइ गुड्डू अंसारी, पुस्तन यादव, विकास रवानी, चंदन सिंह, संजय राम, अजय यादव, कमलदेव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।