गिरिडीह: सदर प्रखंड क्षेत्र के सिकदारडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम हंडाडीह में इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक का उद्घाटन मुखिया प्रमिला देवी के हाथों किया गया।
राजेश राज
उद्घाटन के दौरान मुखिया प्रमिला देवी ने बताया कि आज दिल्ली में भी 650 इन्डिया पोस्ट पैमेंट का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया।
इसके द्वारा पोस्टमेन आपके द्वार आकर अगुठे का निशान आधार कार्ड से लिंक करेंगे और आधार लिंक होते ही आप नगदी लेन देन कर सकेंगे। मौके पर प्रदीप ठाकुर, डब्लू ठाकुर, मुखिया पति ठाकुर दास, पोस्टमास्टर बीरेंद्र पांडेय, पूर्णिमा देवी, क्षेत्रीय प्रबधंक दीपक कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।