पतंजलि चिकित्सालय सह स्टोर का बरही में हुआ शुभारंभ

द्घाटन समारोह में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पतंजलि चिकित्सालय सह स्टोर के खुलने से क्षेत्रवासियों को स्वदेशी उत्पाद और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी सशक्त करेगा। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि योग और आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं और इस स्टोर के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बरही: हजारीबाग रोड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के पास शुक्रवार को पतंजलि चिकित्सालय सह स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव, व्यवसायी संघ अध्यक्ष कपिल केशरी, संचालक अनिल केशरी एवं आशीष केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया। यह केंद्र योग ऋषि स्वामी रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण जी के आशीर्वाद से स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि पतंजलि चिकित्सालय सह स्टोर के खुलने से क्षेत्रवासियों को स्वदेशी उत्पाद और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देगा, बल्कि स्थानीय व्यापार को भी सशक्त करेगा। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि योग और आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की धरोहर हैं और इस स्टोर के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा से लाभ मिलेगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मौके पर ज़िला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, व्यवसायी संघ अध्यक्ष कपिल केशरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी, भुनेश्वर यादव, स्थानीय मुखिया शमशेर आलम, देवनन्दन यादव, युवा नेता आकाश जायसवाल, अंबिका सिंह, राजकुमार केशरी, पिंटू ठाकुर समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More