एचआरडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रुप में विकसित होगा: सीएमडी

सीसीएल में तीन दिवसीय इक्‍सक्‍यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरु
रांची: बुधवार को सीसीएल दरभंगा हाउस में तीन दिवसीय इक्‍सक्‍यूटिव ट्रेनिंग प्रोग्राम का उदघाटन सीएमडी गोपाल सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीसीएल के एचआरडी विभाग को सें‍टर ऑफ एक्‍‍‍‍‍‍‍‍सीलेंस रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि कंपनी को 100 मिलियन टन कोयले का उत्‍पादन करने के लिए एक प्रशिक्षित व उत्‍साहित कर्मियों की आवश्‍यकता है।
सीएमडी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों को तैयार करने में एचआरडी विभाग की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस मौके पर खास तौर पर सीसीएल के सभी निदेशक, सीवीओ, विभागाध्‍यक्ष सहित बड़ी संख्‍या में अधिकारी उपस्थित थे। ये कार्यक्रम विभिन्‍न बैचो में सीसीएल के ई 3 से ई 6 रैंक के सभी अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। ट्रेनिंग में लिडरशीप डेवलपमेंट, बिजनेश ओरियेंटेशन सहित विभिन्‍न प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More