Hazaribagh News: रक्षाबंधन पर बहनों को निःशुल्क टुकटुक सेवा, पूर्व जिप अध्यक्ष ब्रज किशोर जायसवाल ने किया पोस्टर लॉन्च

पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकाश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश खण्डेलवाल, रोहित बजाज,संस्था के मार्गदर्शक डॉ बी वेंकटेश,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल एवं कुल्तार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।

हजारीबाग: त्योहार सिर्फ परंपराएं नहीं होते, बल्कि समाज की सोच और संवेदनाओं को दर्शाने का माध्यम होते हैं। इसी सोच को साकार कर रहा है हजारीबाग यूथ विंग, जो इस रक्षाबंधन पर लगातार तीसरी बार  माता बहन के लिए निःशुल्क टुकटुक सेवा उपलब्ध करा रहा है। यह सेवा रक्षाबंधन 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे से शहर के विभिन्न हिस्सों में माता बहनों के लिए उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक है। लेकिन कई बार सुविधाओं की कमी के कारण माता बहन त्योहार के दिन अपने भाइयों तक नहीं पहुंच पातीं।

इसी कठिनाई को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग यूथ विंग ने यह संकल्प लिया कि हर माता बहन को सुरक्षित, निःशुल्क और सम्मानजनक यात्रा की सुविधा मिले और इस संकल्प को लगातार तीन वर्षों से निभा रहा है। इस वर्ष संस्था द्वारा सात टुकटुक वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे, जो शहर के विभिन्न इलाकों में बहनों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएंगे। यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है और इसे समाज के प्रति समर्पण की भावना से संचालित किया जा रहा है। इस जनहितकारी सेवा का पोस्टर विमोचन सांसद मनीष जायसवाल के पिताश्री हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रज किशोर जायसवाल ने किया।

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि हजारीबाग यूथ विंग द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इस सेवा का संचालन किया जाना न केवल माता बहन की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचायक है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और सहभागिता को भी मजबूत करता है। रक्षाबंधन के दिन जब माता बहन अपने भाइयों के घर जाती हैं, तब यह सेवा उनके आत्मसम्मान और सुरक्षा का एक मजबूत आधार बनेगी। संस्था के संरक्षक  चंद्र प्रकाश जैन ने इस अवसर पर बताया कि इस सेवा का उद्देश्य सिर्फ एक यात्रा सुविधा देना नहीं है, बल्कि महिलाओं को यह अहसास कराना है कि समाज उनके साथ है, उनके सम्मान के साथ है।

त्योहारों पर सिर्फ घरों में नहीं, सड़कों पर भी सुरक्षा और सहूलियत का वातावरण बनाना जरूरी है और हमारी संस्था इसी दिशा में कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि हमारी संस्था का उद्देश्य सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए कुछ सार्थक और जिम्मेदार पहल करना है। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को निःशुल्क टुकटुक सेवा उपलब्ध कराना एक सेवा भाव है, जो हमारे संगठन की सोच को दर्शाता है। यह सेवा उन बहनों के लिए एक छोटा-सा प्रयास है जो परिवहन या सुरक्षा के कारण असहाय महसूस करती हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी बहन सिर्फ साधन के अभाव में अपने भाई तक पहुंचने से वंचित न रहे।

संस्था ने यह सुनिश्चित किया है कि टुकटुक चालक सीधे बहनों के कॉल पर सेवा देंगे और उनके नंबर पहले से साझा कर दिए गए हैं। जिसमें भोला 8434326661,अरशद9102406293,कंचन 8709319722,अजय कुमार 8863037366,अरमान6207904861,बेलाल 6206086729,रिंकू 7079851128 शामिल हैं इस सेवा के सफल संचालन के लिए संयोजक नियुक्त किए गए हैं। जिसमें जय प्रकाश खण्डेलवाल और रोहित बजाज को सौंपी गई है।

हजारीबाग यूथ विंग की यह पहल उसी सोच का विस्तार है, जो सामाजिक समरसता और महिला सम्मान की मजबूत नींव रख रही है। यह निःशुल्क सेवा केवल एक सामाजिक उपक्रम नहीं, बल्कि उन बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम है, जिन्हें यह विश्वास दिलाना जरूरी है कि वे अकेली नहीं हैं  समाज उनका सम्मान करता है, उनके साथ खड़ा है। पोस्टर लॉन्चिंग कार्यक्रम में संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,अध्यक्ष करण जायसवाल, सचिव रितेश खण्डेलवाल,उपाध्यक्ष विकाश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक जय प्रकाश खण्डेलवाल, रोहित बजाज,संस्था के मार्गदर्शक डॉ बी वेंकटेश,कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल एवं कुल्तार सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More