Hazaribagh News: हाथियों ने मचाया तांडव, ग्रामीणों में डर का माहौल
1-1024x614.jpeg)
हजारीबाग: बड़कागांव प्रखण्ड अन्तर्गत गोंदलपुर पंचायत अंतर्गत सुदरवर्ती गाँव चपरी के रोहानीया टोला मे मंगलवार संध्या 6:00 बजे हाथियों का झुंड घरों पर अचानक धावा बोल दिया। यह देख ग्रामीणों का होश उड़ गया ।सभी जहां-तहां भाग कर अपनी जान को बचा पाए तथा अपने घर के बुजुर्गों को कंधे में उठा कर भागना पड़ा।
20 से 22 हाथियों का झुण्ड इस कदर तांडव मचाने लगे की टोले के सभी घरों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया ।घर मे रखा अनाज चावल,गेंहू, दाल सहित घर मे रखे बरतनो को नष्ट कर दिया, वे घर अब रहने योग्य नही रहे, मुख्य रूप से रामेश्वर भुंइया पिता प्रेम भुइयां, निर्मल महतो पिता झरी महतो, दुबेस कुमार पिता मंगल महतो, सुकर महतो पिता सन्नु महतो, बालेश्वर भुईया पिता प्रेम भुंइया, तापेश्वर भुइयां पिता प्रेम भुंइया, रोहन महतो पिता सन्नु महतो के घर को धवस्त कर, गांव के अन्य किसानो के धान की खेती को भी नुकसान पहुँचा है। साथ ही निर्मल महतो का खेत का मक्का का फसल को पूरी तरह से हाथियों ने नष्ट कर दिया। गांव में डर का माहौल अभी भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बतलाया की हाथी बगल के जगल में डेरा डाले हुऐ है। जेएलकेएम के प्रखंड सचिव गौतम कुमार, समाजसेवी दिलीप महतो ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है।


