कारगिल योद्धा: लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, ग्रामीणों ने जताया शोक

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड
हज़ारीबाग(झारखण्ड): प्रखंड मुख्यालय पंचायत लखनु निवासी सह कारगिल के योद्धा जालेश्वर यादव का रविवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे कटकमसांडी पंचायत मुख्यालय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जालेश्वर यादव बीएसएफ में हेड आरमोरर के पद पर कार्यरत थे। वर्ष 1999 में कारगिल वॉर के दौरान इन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सात पाकिस्तानियों को मार गिराया था।
पाकिस्तानियों के अचानक काउंटर हमले में जालेश्वर यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गए थे। लम्बे इलाज के बाद वे मौत को मात देते हुए उन्होंने जिंदगी पर विजय प्राप्त की और रिकवरी होने के बाद पुनः अपनी सेवा बीएसएफ में देते रहें।
अदम्य साहस और वीरता के लिए उन्हें सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया था। 2011 में सेवानिवृत्ति के पश्चात सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे वर्ष नवंबर दिसंबर के महीने में बीपी हाई हो जाने से लकवा रोग से ग्रसित हो गए थे। साथ ही बीमार चल रहे थे। रविवार को भी अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। कभी दुश्मनों को अपने अचूक निशाने से मार कर विजय प्राप्त करने वाले इस योद्धा के निधन पर कटकमसांडी प्रखंड वासियों ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें नमन किया है।
वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। उनके एक पुत्र आयरलैंड, दूसरा गुजरात में रहते हैं उनके आने पर अंत्येष्टि की जाएगी। शव को ताबूत में बर्फ के बीच अंतिम दर्शन के लिए रकेह गया है।


