युवाओं में खैरात बाँट रही हेमंत सरकार: भाजपा

रांची: राजधानी में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने हेमंत सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने वादा किया था कि वे युवाओं को रोजगार देंगे या 72000 रूपए तक का सालाना मदद देंगे। लेकिंग इसके विपरीत युवाओं को पांच हज़ार और सात हजार सालाना दिया जा रहा है। इससे युवा ठगा महसूस करने लगे हैं।

दीनदयाल ने कहा कि रघुवर सरकार ने झारखंड के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित किया। साथ ही प्राइवेट कंपनियों को बुलाकर 15000 से लेकर 30000 रूपए तक की नौकरी दिलवाई। लेकिन, तब विपक्ष में रही झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि 15000 प्रति माह में युवाओं का क्या होगा। जबकि सत्ता में बैठी गठबंधन की सरकार ने सिर्फ 417 रुपये और 583 रूपए प्रति माह के हिसाब से देने की घोषणा की।

प्रवक्ता ने कहा कि रघुवर सरकार के समय में लाह की खेती, मधुमक्खी पालन, तसर पालन, मछली पालन, ऑर्गेनिक खेती आदि का प्रशिक्षण देकर रोजगार को बढ़ावा दिया था। इससे पलायन भी थमने लगी थी. लेकिन हेमंत सरकार ने रोजगार को किनारे करते हुए मात्र चार सौ सत्रह रूपए थमा कर अपना पीठ थपथपा रही है। लेकिन इस वजह से युवाओं को फिर पलायन का दंश झेलना पड़ सकता है।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More