अपने बूते बंजर जमीन को युवाओं ने सोना बनाया: डीजीपी

– इंतजार की घड़िया खत्म, शुरु हुआ जेसीआई का 24वां एक्सपो
रांची: कहा जाता है कि युवा देश के कर्णधार हैं। झारखंड की राजधानी रांची में लगा एक्सपो भी इनकी मेहनत का ही परिणाम है, जो युवाओं के अथक प्रयास से एक विस्तृत व आधुनिक रुप में तब्दील हो चुका है। यूं कहें कि इन्होंने अपने बूते एक बंजर जमीन को सोना बना दिया है, तो अतिशयोक्ति नहीं। 2003 में महज 5 हजार स्क्वायर फीट पर जेसीआई ने इसका श्री गणेश किया था, जो आज एक लाख स्क्वायर फीट तक पहुँच चुका है। उक्त बातें झारखंड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे ने शुक्रवार को एक्सपो- 2019 का उदघाटन करते हुए मोरहाबादी मैदान में कही।
श्री चौबे ने कहा कि 20 से 24 सितंबर तक चलने वाले इस 24वें संस्करण को देखकर मुझे अपरा हर्ष हो रहा है, कि जेसीआई के युवाओं ने राज्य के विकास में विशेष प्रयास किया है। कहा कि यह मेला यह सीख दे रहा है, कि जो आप सीख रहे हैं, उसे आप दूसरों को भी बताएं, सिखाएं। हर साल ऐसे आयोजन के लिए मैं पूरे देशवासियों की ओर से जेसीआई को बधाई देता हूं। डीजीपी ने कहा कि किसी ने कल्पना नहीं की थी, कि झारखंड इतना आधुनिक हो जाएगा।
250 राष्ट्रीय-अंर्तराष्ट्रीय स्टाॅल
हर साल की तर्ज पर इस बार भी भव्य एक्सवो लगाया गया है। यहां पहुंचे लोगों ने खुले मन से इसकी तारीफ की। इसमें देश व विदेश के लगभग ढाई सौ से ज्यादा स्टाॅल लगाये गये हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकार जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप, मसाजर, मोबाइल, एसी, टीवी ,सोनी, एलजी फ्रिज ऐसे कई बड़े ब्रांड उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। बड़ी कंपनियों द्वारा भारी छूट भी ग्राहकों को दी जा रही है। इस बाबत महिलाओं को भी ध्यान में रखते हुए उनके लिए भी लेडीस साड़ियां, सूट भी मुहैया कराये जा रहे हैं। मेले में झारखंड पर्यटन विभाग का भी एक ऐसा स्टॉल लगाया गया है, जहां झारखंड की संस्कृति को चित्र द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। खास आकर्षण में एसी जर्मन हेंगर, पिंक हेंगर महिला उद्यमियों हेतु, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फूड जोन, एम्यूजमेंट पार्क के साथ प्राइड ऑफ रांची व तंबोल खास हैं।
ऑटो जोन
ऑटो-जोन में जहां ऑडी, मारुती, हुंडै, होंडा, हीरो, यामाहा, बजाज, रॉयल इनफील्ड सहित अन्य कंपनियां भाग ले रही हैं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्‍स में सैमसंग, सोनी, फिलिप्स, एलजी, डेल, आसुस जैसी कंपनियों का प्रोडक्ट भी मेले में कई आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्‍ध है।
किड्स जोन
मेले में बच्‍चों के लिए खास किड जोन भी बनाया गया है। शनिवार की रात को मिड-नाईट बाजार लगाया जाएगा, इस दिन रांची की जनता आधी रात तक खरीददारी का मजा ले सकेगी। इस बाबत लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम का मजा भी ले सकेंगे। देश विदेश के कलाकार अपनी कला का जौहर दिखाएंगे। कार्यक्रम की चेयर पर्सन दीपा बंका व सेक्रेटरी कंचन महेश्वरी ने बताया कि हर रोज कई प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इसमें हेल्दी बेबी सो (बर्थ सर्टिफिकेट व वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आवश्यक है), डॉग शो सहित कई और भी आयोजन होंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More