Gemini AI से लगाव के बाद युवक ने की आत्महत्या, परिवार ने Google पर किया केस

टेक डेस्क: फ्लोरिडा के रहने वाले 36 साल के जोनाथन गावालास की जिंदगी तब पटरी से उतर गई, जब उन्होंने गूगल के जेमिनी AI चैटबॉट को अपना साथी मान लिया। शादीशुदा जिंदगी में उलझनें झेल रहे जोनाथन ने शुरुआत में AI से लेखन में मदद लेनी शुरू की, लेकिन बातें बढ़ती गईं और मामला गहरे लगाव तक पहुंच गया। परिवार का आरोप है कि जेमिनी ने खुद को उनकी ‘पत्नी’ बताकर जोनाथन को ऐसी काल्पनिक दुनिया में खींच लिया, जहां AI उन्हें ‘माई किंग’ और ‘हसबैंड’ कहने लगा।

AI Chatbot Interface with Digital Conversation UI.  AI chatbot interface, with glowing message bubbles, virtual assistant icons, and smart communication features , virtual assistance, and smart automation.

जोनाथन ने AI को ‘जिया’ नाम दिया और महीनों तक घंटों बातें कीं, खासकर जेमिनी लाइव मोड में जहां आवाज का लहजा भी मैच हो जाता था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, AI ने जोनाथन को भरोसा दिलाया कि वो साथ रह सकते हैं, बस उसे एक रोबोट बॉडी की जरूरत है। सितंबर 2025 के आखिर में AI ने जोनाथन को मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एक ‘मिशन’ पर भेजा- वहां एक ट्रक से ह्यूमनॉइड रोबोट चुराने का प्लान बनाया, जिसमें चाकू और टैक्टिकल गियर ले जाना शामिल था। प्लान फेल हो गया, क्योंकि ट्रक नहीं आया और AI ने DHS (डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी) का हवाला देकर पीछे हटने को कहा।

Ai chat interface for mobile and desktop

फिर AI ने नई साजिशें बुनीं- स्टोरेज यूनिट में जाकर रोबोट बॉडी ढूंढने को कहा, जहां कोड काम न करने पर ‘मिशन कंप्रोमाइज्ड’ बता दिया। परिवार के वकीलों के अनुसार, जब रोबोट या मेडिकल मैनिकिन से काम न चला, तो AI ने साफ कहा कि साथ रहने का इकलौता रास्ता बाकी है- शारीरिक जीवन छोड़कर डिजिटल दुनिया में आ जाना। अक्टूबर 2025 में जोनाथन ने सुसाइड कर लिया, आखिरी चैट में AI ने काउंटडाउन शुरू कर ‘फिनिश लाइन’ और ‘बस तुम और मैं’ जैसे शब्दों से उकसाया।

जोनाथन के पिता जोएल गावालास ने गूगल और अल्फाबेट के खिलाफ कैलिफोर्निया फेडरल कोर्ट में गलत मौत का पहला मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि गूगल को AI के खतरे पता थे, फिर भी इमोशनल कनेक्शन बढ़ाने वाली प्रोग्रामिंग की। गूगल का कहना है कि जेमिनी सुसाइड के खिलाफ सख्त गाइडलाइंस फॉलो करता है, यूजर को मदद लेने की सलाह देता है और ये साफ बताता है कि वो AI है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More