जदयू के एमएलए के ठाठ देखिए, नीतीश के कार्यक्रम के दौरान गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं से दबवाए पैर, वीडियो

पटना : नेता के ठाठ अक्सर चर्चा में आती है. अब इस कड़ी में जदयू के एक विधायक कौशल यादव का नाम जुड़ा है. आज जदयू अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के गांाधी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे सूबे से पार्टी कार्यकर्ता जुटे थे. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कौशल यादव गांधी मैदान में लेट कर अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से पैर दबवाते नजर आए.


हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि कौशल यादव किन परिस्थितियों में पैर दबवा रहे थे. वे जिस अंदाज में वीडियो में लेते हुए दिख रहे हैं, उससे यह स्पष्ट होता है कि वह बिल्कुल कुशल व स्वस्थ हैं और ठसक वश अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा करवा रहे हैं. उनके दोनों पैरों को दो कार्यकर्ता दबाते हुए दिख रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More