सॉर्ट सर्किट से लगी आग, भारी क्षति होने से बाल-बाल बचा

रविन्द्र


हज़ारीबाग: जिले के बरही तिलैया रोड पेट्रोल पंप के सामने होंडा शो रूम में बिजली के सॉर्टसर्किट से सुबह आग लग गई। प्राप्तजानकारी के मुताबित शोरूम का संचालक कपिल केशरी और उसके कर्मी उसी शोरूम में थे। आग लग जाने की जानकारी शोरूम के सामने लगे बोर्ड में काफी धुवां निकलने के बाद हुई। आनन फानन में शोरूम के संचालक शो रूम का शीशा तोड़ कर बाहर निकले। इधर घटना की जानकारी के बाद स्थानीय
प्रशासन व सद्भावन मंच के लोग भी पहुंचे। लोगो के सहयोग से आग बुझाने पर काबू करने की कोशिश किया और अग्निशमक को जानकारी दी। थोड़ी देर में अग्निशमक वाहन आकर पूरी तरह से आग बुझा लिया। शो में रूम में भारी क्षति होने से बचा लिया। मौके पर मनान वारसी, कृष्णा प्रजापति, मेवालाल केशरी, गौतम केशरी, अरुण साव व सद्भावन के सदस्यगण व अन्य सदस्य मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More