गांव और किसान ही सरकार के सभी कार्यों के केंद्र में: डॉ सुनील कुमार वर्णवाल

रांची: गांव और किसान ही सरकार के सभी कार्यों के केंद्र में हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास के सभी प्रयास गांव और किसान के उत्थान के लिए ही हो रहे हैं। अनगड़ा प्रखंड के नावागढ़ पंचायत में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के कार्यों का स्थल पर मुआयना कर्टनी और श्रम दान करने के बाद ग्रामीणों से यह बात कही । रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे भी इस अवसर पर साथ थे और श्रम दान में उन्होंने भी भाग लिया।
मनरेगा के तहत आम बागवानी के लिए आम का पौधा लगाया गया और लघु सिंचाई द्वारा जैविक खेती के लिए 500 मीटर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शुरू हुआ। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के 50 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया गया। JSLPS एवं जोहार परियोजना के तहत बत्तख एवं बकरी का वितरण किया गया। कृषि विभाग के द्वारा उरद एवं मक्का का बीज भी बांटे गए। गव्य विकास के तहत 9 किसानों को गाय के लिए स्वीकृति पत्र दी गयी। मौके पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, राँची पूर्वी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति, अंचल अधिकारी, अनगड़ा ग्रामीण उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More