कैंब्रिज इंस्टीट्यूट में अवेयरनेस प्रोग्राम का हुआ आयोजन

रांची: कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी में सोमवार को एमएसएमई विकास संस्थान रांची द्वारा नेशनल लेबल अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थान के सहायक निदेशक नीतू और विद्यापति पात्रा ने विद्यार्थियों को एमएसएमई द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व विद्यार्थियों की उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से ऑडियो- विजुअल के माध्यम से जानकारी दी।
इस मौके पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य डॉ ए भट्टाचार्य, राशिका नवनीत सिंह, प्रो केपी दत्ता, प्रो अंकित सिंह, प्रो मंजूर अंसारी, प्रो अरविंदो बेहरा सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




