रामगढ़: जागरूकता शिविर का आयोजन

रामगढ: छत्तर मांडू में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्राधिकार के सचिव दिलीप राजेश्वर तिर्की, पैनल अधिवक्ता शिव नाथ ठाकुर, पूनम देवी आशा गुप्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे। सचिव ने बच्चों के पालन पोषण और बाल प्रयोजन, वृद्धा पेंशन, उपभोक्ता संरक्षण संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आगामी 14 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी देने के अलावे उसमें निष्पादित होने वाले वादों की जानकारी देकर सभी से इसके लाभ प्राप्त करने की अपील की। पैनल अधिवक्ता द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, शिक्षा के अधिकार, बाल मजदूरी, साइबर अपराध संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More