रामगढ़: निबंधन सह कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन, 233 बेरोजगारों का निबंधन

रामगढ़: झारखंड सरकार के श्रम ,नियोजन व प्रशिक्षण विभाग के बैनर तले जिला नियोजनालय, रामगढ़ द्वारा शनिवार को गोला में निबंधन सह कैरियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस बाबत जिला नियोजन पदाधिकारी मो इमरान फारुकी ने बताया कि इस शिविर में कुल 233 शिक्षार्थी बेरोजगारों का व गोला पॉलिटेक्निक कॉलेज के 67 छात्र-छात्राओं नियोजनालय में निबंधन किया गया। उन्होंने मेगा स्किल सेंटर के छात्राओं को शैक्षणिक ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा की जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। भर्ती कैंप को सफल बनाने में इमरान फारुकी, बीडीओ, गोला रीना सिंह, बबलू नायक, नरेश महतो ने खास भूमिका निभायी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More