भव्य महा रक्तदान शिविर का आयोजन 200 यूनिट से भी अधिक रक्त संग्रह का लक्ष्य,सुरक्षा के रहेंगे पुख्तें इंतजाम

शिविर को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए स्थल को विभिन्न ब्लॉक्स में विभाजित किया गया है जिसमें रजिस्ट्रेशन एरिया,विजिटर एरिया, रेस्ट एरिया,भोजन और पेयजल सुविधा हेतु अलग-अलग ब्लॉक्स बनाए गए हैं.शिविर में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय थाना से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, हजारीबाग यूथ विंग के सभी पदाधिकारी और सदस्य विशेष जर्सी में नजर आएंगे, जिससे शिविर में एक अलग पहचान और अनुशासन बना रहेगा। आयोजन समिति ने सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जो रक्तदान को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं और चिकित्सा जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। शिविर स्थल पर विशेष सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया है, ताकि रक्तदाता अपने इस पुण्य कार्य की यादें संजो सकें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकें।

हजारीबाग: हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित  भव्य  महा रक्तदान शिविर का आयोजन 3 मार्च को लक्ष्मी सिनेमा हॉल में किया  जाएगा। इस आयोजन को लेकर स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तैयारी की जायजा लेने के लिए रविवार को संस्था के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया, शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी को पूरा करना और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करना है। इस बार का लक्ष्य 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का रखा गया है, जिसमें युवाओं के साथ-साथ महिलाओं की भी विशेष भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

शिविर को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए स्थल को विभिन्न ब्लॉक्स में विभाजित किया गया है जिसमें रजिस्ट्रेशन एरिया,विजिटर एरिया, रेस्ट एरिया,भोजन और पेयजल सुविधा हेतु अलग-अलग ब्लॉक्स बनाए गए हैं.शिविर में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय थाना से पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, हजारीबाग यूथ विंग के सभी पदाधिकारी और सदस्य विशेष जर्सी में नजर आएंगे, जिससे शिविर में एक अलग पहचान और अनुशासन बना रहेगा। आयोजन समिति ने सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं, जिससे कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो सके। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से गणमान्य अतिथि शामिल होंगे, जो रक्तदान को लेकर लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी संस्थाओं और चिकित्सा जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। शिविर स्थल पर विशेष सेल्फी स्टैंड भी लगाया गया है, ताकि रक्तदाता अपने इस पुण्य कार्य की यादें संजो सकें और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित कर सकें।

हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा की यह हमारे संगठन के लिए गर्व की बात है कि हम दूसरी बार इस भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहे हैं। पिछली बार से अधिक इस बार भी हम 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। सभी से अनुरोध करूंगा कि रक्तदान शिविर में शामिल होकर अवश्य रक्तदान करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More