- जिले में जल्द उपलब्ध होंगे 30 हजार नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर
- अधिवक्ता राजाराम गुप्ता का प्रयास लाया रंग
संतोष वर्मा
चाईबासा: विगत 40 दिनों से नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर की हो रही किल्लत अब दूर हो जाएगी। इस संबंध में अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने जिला कोषागार पदाधिकारी सुदामा कुमार से मुलाकात कर स्टांप पेपर के बारे में जानकारी लिया।
जिला कोषागार पदाधिकारी ने कहा कि स्टांप की उपलब्धता को लेकर उपनिबंधक महानिरीक्षक रांची (झारखंड) से पत्र प्राप्त हो चुका है। जिसमें 5 रूपये के 10 हजार, 10 रूपये के 10 हजार व 20 रूपये के 10 हजार स्टांप पेपर यानी कि कुल 30 हजार स्टांप पेपर चाईबासा को उपलब्ध हो जायेंगे।
इस संबंध में जल्द ही दंडाधिकारी एवं प्रभारी लिपिक को स्टांप पेपर लाने के लिए रांची भेजा जाएगा। जिला कोषागार पदाधिकारी ने कहा कि 50, 100 व 1000 रूपये के स्टांप पेपर के साथ साथ 10 हजार सीट रेवेन्यू टिकट एवं 5 हजार सीट वेलफेयर टिकट की उपलब्धता को लेकर मांग की गई थी। वह उपलब्ध नहीं थे। अगले बार इन सब चीजों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। गौरतलब है कि नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर की किल्लत से हो रही परेशानी को लेकर अधिवक्ता सह मानवाधिकार कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री रघुवर दास, ग्रामीण विकास मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा के अलावा आला अधिकारियों को कई बार पत्राचार किया था।
नन ज्यूडिशियल स्टांप पेपर के किल्लत के कारण आम लोगों के एग्रीमेंट, एफिडेविट, इम्यूनिटी बॉन्ड, जमीन रजिस्ट्री सेल डीड पेपर निकलवाने समेत दर्जनों कार्य बाधित हो रहे थे।