Dumka News : खूंटाबांध तालाब में वाटर बोट सेवा का शुभारंभ, विधायक बसंत सोरेन ने किया उद्घाटन

दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने खूंटाबांध तालाब में वाटर बोट सेवा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पहल से दुमका में पर्यटन और मनोरंजन को नई दिशा मिलेगी।

दुमका : दुमका के विधायक बसंत सोरेन शनिवार को दुमका स्थित खूंटाबांध तालाब पहुँचे, जहाँ जिला प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया तथा पुष्प का छिड़काव कर पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया गया।इस अवसर पर विधायक ने दुमका वासियों को एक नई सौगात देते हुए फीता काटकर वाटर बोट सेवा का विधिवत उद्घाटन किया। इस पहल से दुमका में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नगरवासियों को मनोरंजन की नई सुविधा प्राप्त होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान दुमका के उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार सहित विभिन्न विभागों के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इस नए प्रयास से दुमका वासियों में काफी उत्साह देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया

लेखक के बारे में

By Susmita Rani

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More