दिव्यांगों ने बनाए दीये, लोगों ने सराहा

रामगढ़: दिव्यांग बच्चों की संस्था उम्मीद ने शहर के सुभाष चौक पर शनिवार को दिवाली का स्टॉल लगाया। इसका उदघाटन छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अनमोल सिंह, डॉ सांत्वना शरण, डॉ सुधीर आर्या ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान डॉ सांत्वना शरण ने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है और हमें इसे मिलकर मनाना चाहिए। खासकर दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली मनाने का अलग सुख है। यहां दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गये दीया व सजावट के सामानों को देखकर सभी ने एकमुश्त प्रशंसा की। कहा कि इनमें प्रतिभा कूट-कूटकर भरी होती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More