Dhanbad News: बीसीसीएल क्षेत्रों में ड्रोन निगरानी से अवैध मुहाने चिन्हित, त्वरित कार्रवाई से चोरी विफल

बाघमारा: चिन्हित हॉटस्पॉट्स और संवेदनशील स्थलों की निगरानी कर बीसीसीएल प्रबंधन व स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
क्षेत्रवार मुख्य गतिविधियाँ:
एरिया-02 (महुदा): ड्रोन सर्विलांस में क्षेत्र सामान्य पाया गया और कुछ निष्क्रिय अवैध मुहाने चिन्हित हुए।
एरिया-03 (गोविंदपुर): छाताबाद भू-धसान से कार्य बाधित रहा तथा रीजनल स्टोर में सेंधमारी का प्रयास विफल किया गया।
एरिया-04 (कतरास): खास सिजुआ में 01 अवैध मुहाने की भराई पूर्ण हुई तथा वार्ता के बाद बाधित ट्रांसपोर्टिंग कार्य और ग्रामीणों का प्रदर्शन समाप्त कराया गया।
एरिया-05 (सिजुआ): 22/12 माइंस में चोरी का प्रयास QRT की त्वरित कार्रवाई से विफल किया गया और बरामद स्क्रैप प्रबंधन को सुपुर्द किया गया।
एरिया-06 (धंसार): 12वें वेतन समझौते की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दिया गया तथा SNR माइंस के पास लगभग 100 किग्रा अवैध कोयला लदा मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
एरिया-06A (गोूनडीह): औचक निरीक्षण व ड्रोन सर्विलांस में रैट होल पाए गए, किंतु कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली।
एरिया-07 (पुटकी) व एरिया-09 (बस्साकोला): 12वें वेतन समझौते की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना जारी रहा।
एरिया-10 (जेलगोड़ा): ड्रोन सर्विलांस में स्थिति सामान्य पाई गई; कुजामा चेक पोस्ट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन पानी के टैंकर की व्यवस्था के बाद समाप्त हुआ।
एरिया-11, एरिया-12/12A, एरिया-01/BK-II, MNDP एवं कोयला भवन: 12वें वेतन समझौते की मांग को लेकर विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण धरने व प्रदर्शन आयोजित किए गए।
समग्र स्थिति: क्षेत्रवार निगरानी, ड्रोन सर्विलांस, QRT तैनाती तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी है।


