Dhanbad News: कबड्डी और बॉक्सिंग खिलाड़ियों को मिला सम्मान, जिले का बढ़ाया मान
-1024x614.jpeg)
धनबाद: मां शारदा सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट, धनबाद के तत्वावधान में कबड्डी एवं बॉक्सिंग खिलाड़ियों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को माला, मोमेंटो एवं मेडल देकर आज सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट पिछले तीन वर्षों से चिकित्सा सेवा, जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण तथा गरीब बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर धनबाद डिस्ट्रिक्ट कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव मिंटू ठाकुर ने बताया कि हाल ही में पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित 35वीं नेशनल सब-जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में झारखंड बालिका टीम ने सेकंड रनर अप का खिताब हासिल कर राज्य को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने इस सफलता का श्रेय जिला कोच पप्पू कुमार यादव को दिया, जिनके मार्गदर्शन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सम्मानित खिलाड़ियों में कबड्डी से रिया कुमारी, सोनी कुमारी, रुपाली कुमारी व नयन कुमार तथा बॉक्सिंग से दीपक कुमार, रोशन शर्मा, पवन कुमार सिंह व अमित कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के पदाधिकारी, सनी राय, प्रवीण कुमार सहित एसपी कबड्डी ग्रुप के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


