Dhanbad News: सुभाष चौक में भीषण अग्निकांड, तीन दुकानें जलकर राख

धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना अंतर्गत सुभाष चौक पर गुरुवार की देर रात भीषण आग लगने से तीन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं इस अग्निकांड में चाय सब्जी और पंचर की दुकान में रखा करीब तीन लाख का सामान जल गया दमकल की अनुपलब्धता के कारण स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक मदद और मामले की जांच की मांग की है।

बाघमारा: तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक पर गुरुवार की देर रात भीषण अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी लल्लन प्रसाद बरनवाल की चाय व सब्जी दुकान के साथ बगल की एक पंचर दुकान में अचानक आग लग गई। रात करीब दो बजे उठी आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते आसमान तक पहुंचने लगीं। आसपास के लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। दमकल के अभाव में टैंकर के जरिए पानी मंगाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक तीनों दुकानों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस अग्निकांड में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पीड़ित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More