दिल्ली हाई काेर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, खाली कराया गया परिसर

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय को शुक्रवार दोपहर काे ई-मेल के जरिये बम की धमकी मिली है। इसके बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली कराया जा रहा है।

हाई कोर्ट परिसर में तीन बम रखे होने की धमकी का ई-मेल मिलने के बाद अफरा-तफरी छा गई और दोपहर 2 बजे तक अदालत परिसर खाली कराने का आदेश दे दिया गया। इसके बाद न्यायाधीश अपने-अपने कोर्ट छोड़कर उठने लगे। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर बम निरोधक दस्ते, स्पेशल सेल और दिल्ली पुलिस की कई यूनिट तैनात की गईं हैं। कोर्ट के बाहर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया है। सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More