गौरव गुप्ता
बगोदर(गिरिडीह): पूर्व मुखिया सह कविकार राजहंस राही की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास बगोदरडीह में मनाया गया। कार्यक्रम का शुरुआत स्व. राही की पत्नी सुशीला देवी के द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप जला कर किया गया। उसके बाद पुत्र मुखिया डॉ शशि भूषण, भारत भूषण, विद्या भूषण के अलावे अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित किया।
वहीं पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पसस सुखदेव राणा ने कहा पूर्व मुखिया स्व. राजहंस राही ने राजनीतिक जीवन से लेकर सामाजिक जीवन में एक बेदाग छवि बना कर अपने को रखा। गरीबों की लड़ाई में इनकी अग्रणी भूमिका होती थी। वे एक कविकार भी थे, जो सामाजिक जीवन में अपनी कलम से लोगों के भीतर चेतना जागृत करने के काम किया करते थे। स्व. राजहंस राही का जन्म वर्ष 1945 में हुआ था।
जिन्होंने अपने जीवन काल में गरीबों के हक अधिकार के लिए सदेव खड़े रहते थे। साथ ही पुण्यतिथि पर छात्रा सभ्यता भूषण ने स्व. राही के जीवनी पर आधारित एक कविता भी लोगों को सुनायी।