सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

डालटनगंज: पलामू जिले में सतबरवा थाना क्षेत्र के दुबियाखाड़-डीएवी कॉलेज के समीप एक पिकअप से दो मोटरसाइकिलों में हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा मां-बेटी सहित तीन लोगा घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेतला मार्ग स्थित डीएवी इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट के निकट एक तेज रफ्तार सवारी गाड़ी ने दो मोटरसाइकिल सवारों को रौंद दिया।
इस दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, पिता को मामूली चोटें आई है। दोनों मोटरसाइकिल सवार बेतला की ओर से आ रहे थे। गंभीर रूप से घायल शीला देवी एवं उसके बच्चे का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। घायल सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया स्थित जितेंद्र प्रसाद की पत्नी बताई गई हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। हादसे में मरने वाले तीनों एक ही परिवार के थे जिनकी पहचान बरवाडीह (लातेहार) के पोखरी निवासी मुगल अंसारी (35) और उसके 12 वर्षीय पुत्र तथा वकील अंसारी (30) के रूप में हुई है।




