पुनर्परिभाषित और सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस: प्रो. दिपक श्रीवास्तव

रांची: भारतीय प्रबन्धन संस्थान रांची में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। निदेशक प्रो. दिपक श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने कहा कि – स्वतंत्रता दिवस हम सभी को पुनर्परिभाषित और आपसी सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा देता है। देश आज उन्नति की राह में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
2047 तक हमें वैश्विक शक्ति के रूप में उभरना है। ऐसे में हम सभी की अपने देश के प्रति निश्चित जिम्मेदारी का पालन करन होगा। खुद को परिभाषित करने के लिए जीवन के लक्ष्य तय करने होंगे, इससे देश को समृद्ध और सुदृढ़ बना सकेंगे।
मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सत्र के समापन पर संस्थान में चल रहे “हर घर तिरंगा” मुहिम का समापन किया गया। इसके अंतर्गतआयोजित हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में – प्रिचिता, आयुषी व अजितेश को प्रथम पुरस्कार, समिक्षा, पलक, श्रद्धा व जयश्री को द्वितीय पुरस्कार और अदिति, मधुमिता व निहारिका को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राध्यापक समेत अन्य मौजूद थे।




